IMG-LOGO
Home भारत की नदियों important gk, GK in Hindi

भारत की नदियों important gk, GK in Hindi

by BhartiyaExam - 02-Dec-2017 04:17 AM {{viewCount}} Views {{commentsList.length}} Comment


भारत की नदियों के बारे में जानकारी 
1.सिन्धु नदी

सिंधु नदी को इंडस नदी भी कहते है। इस नदी का उद्गम तिब्बत मे मानसरोवर झील से हुआ है। सिंधु नदी तिब्बत, भारत तथा पाकिस्तान में बहकर अरब सागर में गिरती है। सिंधु नदी की लंबाई लगभग 2880 किमी है तथा यह भारत में इसकी लम्बाई 992 किमी है। इसकी मुख्य सहायक नदियों झेलम , चेनाब , रावी , व्यास एवं सतलज है ।
2.झेलम नदी

झेलम का उद्गम कश्मीर घाटी की शेषनाग झील के पास बेरनाग स्थान से हुआ है। वूलर झील में मिलने के पशचात यह नदी पाकिस्तान में प्रवेश करती हैं और चेनाब नदी में मिलती है। झेलम नदी  724 किमी लंबी है भारत में इस नदी की लंबाई 400 किमी है
3.व्यास नदी

इस नदी का उद्गम हिमालय के रोहतांग दर्रे के पास व्यास कुण्ड मे स्थित है । इस नदी की कुल लंबाई 470 किमी है यह दुरी तय करते हुए यह पंजाब की सतलज नदी में मिल जाती है।
4.चेनाब नदी

चेनाब नदी हिमाचल प्रदेश के लाहौल के बारालाचा दर्रे से निकलती हैं। यह पीर पंजाल के समांतर बहते हुए किशतबार के निकट पीर पंजार में गहरा गार्ज बनाती है। भारत में चेनाब नदी की लंबाई 1180 किमी है। यह पाकिस्तान में जाकर सतलज नदी में मिल जाती है।
5.रावी नदी

रावी नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे से निकलकर पाकिस्तान के मुल्तान के पास चेनाब नदी में मिल जाती है।यह नदी की 720 किमी लंबी है।
6.सतलज नदी

सतलज नदी का उद्गम स्थल तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के पास राक्षसताल से हुआ है। अपने उद्गम स्थल से 1500 किमी दूरी तय करके यह नदी पाकिस्तान की चेनाब नदी में मिलती है। भारत में सतलज नदी की 1050 किमी लंबी है। प्रसिद्ध भाखड़ा नागल डम इसी नदी पर है।
7.गंगा नदी

गंगा नदी का उद्गम स्थल उत्तराखण्ड के गोमुख हिमनद के पास गंगोत्री ग्लेशियर से हुआ है। अलखनन्दा तथा भागीरथी नदी के देवप्रयाग मे मिलने पर यह गंगा कहलाती है। इलाहाबाद के निकट गंगा से यमुना मिलना संगम या प्रयाग कहलाता है। बांग्लादेश में यह नदी समुद्र में मिलने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी से मिलकर इसका नाम मेघना हो जाता है। गंगा नदी 2525 किमी लंबी हैभारत मे यह 2510 किमी लंबी है । गंगा नदी पश्चिम बंगाल मे सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करती है। गंगा नदी की मुख्य सहायक नदीया यमुना, सोन, रामगंगा, घाघरा, कोसी, गंडक, आदि हैं।
8.यमुना

यमुना नदी गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी मे से एक है । इस नदी का उद्गम स्थल उत्तराखण्ड के यमुनोत्र ग्लेशियर है जो कि बंदरपूछ पहाड़ी पर है। यमुना नदी के किनारे दिल्ली, मथुरा तथा आगरा जैसे बड़े शहर हैं। यह लगभग 1375 किमी की दूरी तय करके इलाहाबाद के पास प्रयाग में गंगा नदी में मिलती है। यमुना नदी की मुख्य सहायक नदिया टोंस , चम्बल, बेतवा , और काली सिंध आदि हैं। यमुना नदी को भारत की सबसे अधिक प्रदूषित नदी है ।
9.चम्बल

चम्बल नदी इन्दौर जिले के महू के निकट जानापाओ पहाड़ी से निकलती है।मध्यप्रदेश राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले मे यमुना नदी में मिलती है। चम्बल नदी लगभग 950 किमी लंबी है।

0.घाघरा

इस नदी का उद्गम मापचाचुंग ग्लेशियर से हुआ है जो तिब्बत के पठार मे स्थित हैं। यह नेपाल के मध्य से बहती है। हिमालय तथा शिवालिक श्रेणियों को पार करते समय यह राशिपानी नामक स्थान पर गहरी संक्रीर्ण घाटी का निर्माण करती है। घाघरा नदी बिहार मे छपारा के पास गंगा नदी मे मिल जाती है। इस नदी की लंबाई लगभग 1200 किमी है।
11.गोमती

गोमती नदी का उद्गम स्थल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिला है।लखनऊ शहर इसी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह गाजीपुर के पास गंगा नदी मे मिल जाती है
12.गण्डक

इस नदी का उद्गम स्थल नेपाल, तिब्बत की सीमावर्ती पर्वत श्रंखला है। इस नदी को नेपाल में शालीग्रमी तथा नारायणी नाम से जाना जाता है। उत्तर प्रदेश तथा बिहार मे बहते हुए यह पटना के पास गंगा नदी में मिल जाती है। गण्डक नदी लगभग 425 किमी लंबी है।
13.कोसी

कोसी नदी का उद्गम शुरुआत  में सात धाराओ से हुआ जो कि नेपाल, हिमालय तथा कंचनजंगा से निकलती है। इन धाराओ मे सबसे बड़ी धारा अरुण है जो माउंट एवरेस्ट के पास है। बिहार के मैदानी हिस्सो से बहते हुए यह भागलपुर जिले मे गंगा नदी मे मिलती है। इसकी लंबाई लगभग 750 किमी है। कोसी नदी मार्ग परिवर्तन एवं भयंकर बाढ़ के लिए विख्यात है।
भारत की नदियों के बारे में जानकारी 
 


Previous Next

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.

Important General Knowledge