IMG-LOGO
Home SSC GD Constable online gk question answer

SSC GD Constable online gk question answer

by BhartiyaExam - 17-Jan-2020 12:32 PM {{viewCount}} Views {{commentsList.length}} Comment

  1. प्रश्‍न – विद्युत विच्‍छेदन में किसी पदार्थ के 1 रासायनिक तुल्‍यांक को विच्‍छेदित करने के लिए कितने आवेश की आवश्‍यकता होती है?
    उत्‍तर – 96500 कूलॉम
  2. प्रश्‍न – एक bकण के उत्‍सर्जन से परमाणु संख्‍या तथा परमाणु द्रव्‍यमान में क्‍या परिवर्तन होता है?
    उत्‍तर – परमाणु क्रमांक 1 से बढ़ जाता है, परमाणु संख्‍या अपरिवर्तित रहती है।
  3. प्रश्‍न – अस्थियों एवं कंकाल तंत्र के अध्‍ययन से सम्‍बन्धित शाखा है?
    उत्‍तर – ऑस्टियोलॉजी
  4. प्रश्‍न – बड़ी आंत का पहला भाग क्‍या कहलाता है?
    उत्‍तर – कोलोन
  5. प्रश्‍न – दूध को दही में कौनसा एन्‍जाइम परिवर्तित करता है?
    उत्‍तर – रेनिन (Rennin)
  6. प्रश्‍न – यकृत (Liver) उत्‍सर्जन क्रिया में किस प्रकार सहायता करता है?
    उत्‍तर – अमोनिया को यूरिया में बदलकर
  7. प्रश्‍न – स्‍मरण शक्ति एवं चिन्‍तन का कार्य मस्तिष्‍क का कौनसा भाग करता है?
    उत्‍तर – सेरिब्रम
  8. प्रश्‍न – खींचकर किसी तार की लम्‍बाई दूनी कर देने से उसके विशिष्‍ट प्रतिरोध पर क्‍या प्रभावपड़ेगा?
    उत्‍तर – अपरिवर्तित रहेगा।
  9. प्रश्‍न – बल, संवेग, आवेग कैसी राशियाँ हैं?
    उत्‍तर – सदिश (Vector) राशियां
  10. प्रश्‍न – तत्‍वों के रासायनिक और भौतिक गुण उनकी परमाणु संख्‍या के आवर्त काल होते हैं यह नियम किसने प्रतिपादित किया है?
    उत्‍तर–मोस्‍ले (Mosley)
  11. प्रश्‍न – आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में कितने तत्‍व हैं?
    उत्‍तर – 18
  12. प्रश्‍न – किसी वस्‍तु के जल तुल्‍यांक (Water equivalent) तथा ऊष्‍माधारिता (Thermal capacity) के संख्‍यात्‍मक मानों में क्‍या सम्‍बन्‍ध है?
    उत्‍तर – बराबर होते हैं।
  13. प्रश्‍न – आँख के किस भाग द्वारा आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा नियंत्रितकी जाती है?
    उत्‍तर – आइरिस (Iris) द्वारा
  14. प्रश्‍न – कॉकरोच किस समूह का प्रतिनिधित्‍व करता है?
    उत्‍तर – आर्थोपोडा का
  15. प्रश्‍न – कट जाने पर रक्‍त का लगातार दाब एवं उसका थक्‍का न जमना किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
    उत्‍तर – विटामिन K
  16. प्रश्‍न – पौधों में ऊर्जा स्‍थानान्‍तरण के लिए किस पोषक तत्‍व की उपस्थिति अनिवार्य होती है?
    उत्‍तर – फॉस्‍फोरस की
  17. प्रश्‍न – प्‍याज (Onion) किस वानस्‍पतिक कुल से सम्‍बन्धित है?
    उत्‍तर – लिलिऐसी से
  18. प्रश्‍न – रासायनिक रूप से ‘मिल्‍क ऑफ मैग्‍नेशिया’ क्‍या होताहै?
    उत्‍तर–Mg(OH)2मैग्‍नीशियम हाइड्रोक्‍साइड
  19. प्रश्‍न – निमज्जित वस्‍तु का पता लगाने के लिए किस उपकरण का उपयोगकिया जाता है?
    उत्‍तर – सोनार (Sonar) का
  20. प्रश्‍न – किसकी उपस्थिति के कारण किसी पादप कोशिका और पशु-कोशिका में अन्‍तर पाया जाता है?
    उत्‍तर – कोशिकाभित्ति


Previous Next

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.