IMG-LOGO
Home भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ, more.....

भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ, more.....

by BhartiyaExam - 02-Dec-2017 05:04 AM {{viewCount}} Views {{commentsList.length}} Comment

● 2500-1750 ई.पू. : सिंधु सभ्यता का विस्तार।
● 1500-600 ई.पू. : वैदिक सभ्यता का विस्तार।
.।● 599 ई. पू. : महावीर स्वामी का जन्म हुआ।
● 563 ई. पू. : महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ।
● 326 ई. पू. : सिंकदर ने भारत पर आक्रमण किया।
● 269 ई. पू. : अशोक की ताजपोशी हुई।
● 57 ई. पू. : विक्रमी संवत् की शुरूआत हुई।
● 78 ई. पू. : शक संवत् की शुरूआत हुई।
● 320 ई. : गुप्त साम्राज्य की शुरूआत हुई।
● 622 ई. : हिजरी संवत् की शुरूआत हुई।
● 629-645 ई. : ह्नेनसांग ने भारत यात्रा की।
● 712 ई. : मुहम्मद बिन कासिम ने भारत पर आक्रमण किया।
● 1001 ई. : महमूद गजनी (गजनवी) ने पहला आक्रमण किया।
● 1027 ई. : महमूद गजनी ने अंतिम आक्रमण किया।
● 1178 ई. : पृथ्वीराज चौहान का दिल्ली पर शासन आरंभ.
● 1191 ई. : तराईन की पहली लड़ाई में पृथ्वीराज ने मोहम्मद गोरी को हराया।
● 1192 ई. : तराईन की दूसरी लड़ाई में मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराया।
● 1206 ई. : कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली का पहला मुस्लिम(समाज) सम्राट बना.
● 1236 ई. : इल्तुतमिश की मौत।
● 1236-1240 ई. : रजिया बेगम का शासन.
● 1246-1240 ई. : नसीरुद्दीन महमूद का शासन.
● 1266-1287 ई. : ग्यासुद्दीन बलबन का शासन.
● 1290 ई. : खिलजियों ने बलबन के पोते कैकूबाद की हत्या कर दी, जलालुद्दीन खिलजी ने खिलजी शासन की स्थापना की।
● 1296 ई. : अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली के सिंहासन पर कब्जा कर लीया।
● 1316 ई. : अलाउद्दीन खिलजी की मौत हुई।
● 1320 ई. : गाजी मलिक तुगलक ने तुगलक वंश की स्थापना की।
● 1325 ई. : मुहम्मद बिन तुगलक गद्दीनशीन.
● 1327 ई. : मुहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी देवगिरि (दौलताबाद) को स्थानांतरित कर दिया, कुछ समय बाद राजधानी दिल्ली वापस।
● 1336 ई. : विजयनगर साम्राज्य की हरिहर और बुक्का ने स्थापना की।
● 1347 ई. : अलाउद्दीन बहमनी शाह ने बहमनी सल्तनत की स्थापना की।
● 1351 ई. : मुहम्मद तुगलक की सिंध में मौत।.
● 1398 ई. :  तैमूर ने दिल्ली पर आक्रमण किया, फिरोजाबाद, हरिद्वार, मेरठ और जम्मू में भीषण तबाही।
● 1414 ई. : खिज्र खाँ ने सैयद वंश की स्थापना की।
● 1451 ई. : पहले अफगान सुल्तान बहलोल लोदी गद्दीनशीन.
● 1459-1511 ई. : गुजरात के महान राजा सुल्तान महमूद बेगम ने अपने शासन में मिस्त्र की सेनाओं के साथ मिलकर पुर्तगाली सेनाओं को पराजित किया बाद में दीव में उन्हें एक कारखाना लगाने की अनुमति दी.
● 1489-1510 ई. : जार्जिया के गुलाम युसुफ आदिल शाह दवारा बीजापुर साम्राज्य की स्थापना, उन्हें अपने वक्त के अच्छे शासकों में गिना जाता है.
● 1440-1518 ई. : महान सूफी कवि कबीर का समय. कबीर ने अल्लाह और भगवान को एक ही बताकर इन धर्मों की कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया.
● 1469-1539 ई. : गुरु नानक ने अपनी शिक्षा से लोगों को बहुत प्रभावित किया और आगे चलकर उनके दवारा सिख धर्म की स्थापना की.
● 1484 ई. : सूरदास का जन्म, सूरदास दवारा कृष्ण भक्ति को  नया आयाम दिया.
● 1498 ई. : वास्को डि गामा भारत आया, जिससे भारत में पश्चिम का प्रादुर्भाव हुआ.
● 1510 ई. : पुर्तगालियों ने गोवा पर कब्जा किया, अल्बुकर्क को गवर्नर नियुक्त किया.
● 1526 ई. : इब्राहिम लोदी और बाबर मे पानीपत की पहली लड़ाई, बाबर ने मुगल साम्राज्य की स्थापना की, आगरा राजधानी के रूप में स्थापित.
● 1527 ई. : खानवा की लड़ाई में मेवाड़ के राजा राणा सांगा बाबर से हार गए।
● 1529 ई. : बाबर ने घाघरा की लड़ाई में महमूद लोदी हराया।
● 1530 ई. : बाबर का निधन, हुमायूँ ने कालिंजर के शासक प्रताप रुद्रेदव को पराजित किया।
● 1539 ई. : चौसा की लड़ाई में हुमायूँ शेरशाह से हार गया।
● 1540 ई. : बिलग्राम (कन्नौज) की लड़ाई में हुमायूँ शेरशाह सूरी से हारा, शेरशाह का शासन की शुरुआत।
● 1545 ई. : कालिंजर की लड़ाई में विस्फोट से घायल होने के पश्चात शेरशाह की मौत हो गई।
● 1555 ई. : हुमायूँ का दिल्ली पर पुन: कब्जा कर लिया गया।
● 1556 ई. : सीढ़ियों से गिरने के कारन हूमायूँ की मृत्यु, पानीपत की दूसरी लड़ाई में आदिलशाह सूरी के मंत्री हेमू की मुगल प्रधानमंत्री बैरम खाँ दवारा हार।
● 1560 ई. : बैरम खां के हाथों से अकबर ने सत्ता अपने हाथों में ले ली.
● 1564 ई. : अकबर ने हिंदुओं से जजिया कर हटा दिया।
● 1576 ई. : हल्दी घाटी की लड़ाई लडी गई।
● 1582 ई. : अकबर ने दीन-ए-इलाही धर्म का प्रसार किया।
● 1600 ई. : अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की।
● 1605 ई. : अकबर की मौत।
● 1609 ई. : हालैंड की कंपनी ने पुलीकट में फैक्ट्री स्थापित की।
● 1611 ई. : अंग्रेजों की कंपनी ने मसूलीपटनम् में फैक्ट्री स्थापित की।
● 1613 ई. : जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में फैक्ट्री स्थापित करने की अनुमति दी।
● 1615 ई. : सर टॉमस रो की मुगल दरबार में पहले अंग्रेज राजदूत बने।
● 1627 ई. : कश्मीर के पास जहांगीर की मौत हो गई।
● 1628. : शाहजहां गद्दीनशीन हुए।
● 1639 ई. : अंग्रेजों की कंपनी ने मद्रास में फोर्ट सेंट जॉर्ज की स्थापना की।
● 1646 ई. : मुगल राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित कर दी गई।
● 1653 ई. : ताजमहल पूरा हुआ.
● 1668 ई. : औरंगजेब आलमगीर नया मुगल बादशाह सूरत गुजरात में फ्रांसीसियों की पहली फैक्ट्री स्थापित.
● 1659 ई. : मराठा राजा शिवाजी ने बुद्धिमत्ता से अफजल खाँ की हत्या कर दी।
● 1666 ई. : शाहजहाँ की मौत।
● 1677 ई. : औरंगजेब ने सरकारी नौकरियों में हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी।
● 1679 ई. : हिंदुओं पर जजिया कर लागू हुआ।
● 1680 ई. : शिवाजी का मौत।
● 1690 ई. : औरंगजेब ने कलकत्ता में एक व्यापारिक केंद्र की स्थापना की।
● 1707 ई. : औरंगजेब की अहमदनगर में मौत।
● 1708 ई. : सिखों के धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह की हत्या कर दी गई।
● 1713-19 ई. : फर्रूखसियर का शासन काल।
● 1739 ई. : फारस के शासक नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण किया।
● 1748 ई. : प्रथम अंग्रेज-फ्रांसीसी युद्ध लडा गया।
● 1757 ई. : प्लासी का युद्ध, अंग्रेजों ने बंगाल का नवाब सिराजुउद्दौला को हराया।
● 1760 ई. : वांडीवाश का युद्ध हुआ, अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हाराया।
● 1761 ई. : पानीपत की तीसरी लड़ाई में अहमदशाह अब्दाली ने मराठो को पराजित किया।
● 1764 ई. : बक्सर की लड़ाई में अंग्रेजों ने शाह आलम द्वितीय, शुजाउद्दौला और मीर कासिम को हराया।
● 1765 ई. : अंग्रेजों को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी हासिल, क्लाइव बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
● 1766 ई. : अंग्रेजों ने कर्नाटक में उत्तरी सरकार पर अधिकार जमाया।
● 1767-79 ई. : पहला मैसूर युद्ध, अंग्रेज मैसूर के हैदर अली से अपमानजनक शर्तों पर संधि करने पर मजबूर हो गए.
● 1772 ई. : वॉरेन हेस्टिंग्स बंगाल के गवर्नर बने.
● 1773 ई. : ब्रिटिश संसद ने रेग्यूलेटिंग एक्ट पास किया।
● 1775-82 ई. : पहला अंग्रेज-मराठा युद्ध लडा गया, सालबाई की संधि.
● 1780-84 ई. : दूसरा मैसूर युद्ध लडा गया, हैदर अली की मौत.
● 1784 ई. : पिट्स का इंडिया एक्ट बना।
● 1790-92 ई. : अंग्रेजों और टीपू के बीच तीसरा मैसूर युद्ध लडा गया, श्रीरंगपट्टम की संधि.
● 1793 ई. : बंगाल का स्थायी बंदोबस्त.
● 1798 ई. : वेलेजली भारत का गवर्नर जनरल बना।
● 1799 ई. : चौथा मैसूर युद्ध, अंग्रेजों ने टीपू को हाराया, टीपू की मौत, मैसूर का विभाजन.


Previous Next

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.

Important General Knowledge